सेहत से जुड़ी कैसी भी जानकारी पानी है तो डाउनलोड करें ये 5 फिटनेस एप्स

सेहत से जुड़ी कैसी भी जानकारी पानी है तो डाउनलोड करें ये 5 फिटनेस एप्स

रोहित पाल

आज के लाइफस्टाइल और खान-पान पूरी तरह से बदल गया है। वहीं दूसरी तरफ कई बीमारियां जन्म ले चुकी हैं। ऐसे में संभव है कि हम इन बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए हर कोई चाहता है कि वह पूरी तरह से फिट रहे। लेकिन काम की व्यस्तता के कारण लोगों के लिए संभव नहीं हो पाता है। हालांकि गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे एप्स मौजूद हैं जो यूजर्स की सेहत का ख्याल रखने में मदद करते है साथ ही समय को भी बचाते हैं। ये एप्स हर बीमारी के इलाज के लिए टिप्स और जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं उन 5 एप्स के बारे में जो आपकी सेहत के फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

पढ़ें- जिम जाने से पहले इन बातों को याद रखें

1- Sleep Cycle

अगर आपको नींद से समस्या है तो इस एप को डाउनलोड कर लें। यह एप अपने यूजर्स को अच्छी नींद दिलाने में मदद करता हैं। इस एप की मदद से आप अपनी नींद को मॉनिटर कर पाएंगे और साथ ही आपको आपकी नींद का पूरा डाटा भी मिल जाएगा। इसका साइज 62 एमबी है।

2- MyFitnessPal

इस एप से आप अपनी डाइट को ट्रैक कर पाएंगे जैसे कि आपने पूरे दिन में क्या खाया है। इसके अलावा आप अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले पौष्टिकता के बारे में जान सकेंगे। इस एप का साइज अलग-अलग डिवाइसेज पर निर्भर करता है। 

3- HealthifyMe

अगर आप वजन कम करने का तरीका ढूंढ़ रहे हैं तो हेल्दी फाईमी एप आपकी मदद करेगा। यह एप आपको वजन घटाने से लेकर डाइट प्लान तक उपलब्ध करवाएगा। साथ ही आप इस एप के जरिए अपनी दिनचर्या को भी ट्रैक कर पाएंगे। इसके अलावा यह एप आपके स्वास्थ्य और बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) को देखते हुए आपके लिए डाइट चार्ट और मील प्लानर भी तैयार करेगा। वहीं, इस एप का साइज 27 एमबी है।

पढ़ें- कसरत शुरू करने से पहले ये सावधानियां नही बरतीं तो होगी परेशानी

4- HeadSpace

इस एप की मदद से आप अपनी ब्रेथ स्पीड यानी सांस की गति पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। यह एप यूजर्स को शांत रखने, एक्टिव रखने और अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है। हालांकि, इस एप में यूजर्स को 10 दिन की मुफ्त में ट्रायल क्लास मिलेगी। वहीं, इस एप का साइज 24 एमबी है।

5- Pedometer

इस एप की मदद से आप जान सकते हैं कि आप पूरा दिन में कितने चले यानी यह एप आपके कदमों को रिकॉर्ड करता है। इसके अलावा इस एप की मदद से आपको पता कर पाएंगे कि आप रोज कितनी दूरी तय करते है और साथ ही कितनी कैलोरी बर्न की है। इस एप का साइज 8.6 एमबी है।

 

इसे भी पढ़ें-

बॉडी बिल्डिंग के लिए डाइट सप्लीमेंट कितने सुरक्षित

चलना, दौड़ना या तैरना, जानें कौन सा व्यायाम ज्यादा फायदेमंद और सबसे बेहतर

सुबह की सैर हो सकती है सेहत के लिए वरदान, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।